Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

क्या एक घटना से आंकी जा सकती है बिहार की कानून व्यवस्था, जमुई कांड पर ललन सिंह का विपक्ष पर पलटवार

INT News22 September 2026 at 08:50 am

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार के जमुई जिले में एक किशोर और एक लड़की के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर किये गये उत्पीड़न की घटना के संदर्भ में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और महिलाएं किसी भी समय घर से बाहर निकल सकती हैं. बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के नेता ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का आकलन किसी एक घटना के आधार पर नहीं हो सकता.

जमुई घटना में अब तक तीन की गिरफ्तारी

जमुई जिले में पुलिस ने सोमवार को सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ कथित उत्पीड़न के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद व्यापक आक्रोश देखने को मिला. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता.

बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक समीक्षा बैठक से इतर केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री सिंह ने कहा, ‘बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है. अगर कोई घटना होती है, तो पुलिस उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करती है.’ उन्होंने कहा, ‘इस मुद्दे पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी जैसे लोगों को अपने सहयोगी राजद से इस बारे में पूछ लेना चाहिए.’

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ललन सिंह ने राजद राज की दिलायी याद

राजीव रंजन ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 15 वर्ष के शासन के दौरान सूर्यास्त के बाद कोई महिला बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करती थी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में इस घटना को ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताया था. राहुल गांधी ने कहा था, ‘यह संस्कृति नहीं, पितृसत्ता है.’

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में