Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

बरनाला में छात्रों ने टीचर की आपत्तिजनक क्लिप बनाई:AI टूल यूज किया, वायरल होने पर थाने पहुंचा मामला; SHO बोले- छवि खराब करना मकसद

INT News22 September 2026 at 09:54 am

बरनाला के भदौड़ स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों ने शिक्षक की आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बनाई। छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके ऐसा किया। इस क्लिप को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। शिक्षक ने तुरंत पुलिस से इसकी शिकायत की। मामले की जानकारी मिलते ही भदौड़ पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि अध्यापक की शिकायत पर तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शिक्षक की छवि खराब करने के मकसद से यह AI वीडियो बनाया और फैलाया गया था। छात्रों और पीड़ित शिक्षक को थाने बुलाया

पुलिस ने संबंधित छात्रों और पीड़ित शिक्षक को थाने बुलाकर पूछताछ की है। साइबर और तकनीकी टीम की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस डिवाइस से बनाई और आगे भेजी गई। उन्होंने साफ किया कि बयान लेने के बाद कानून के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक को बदनाम करने का पहला मामला

यह बरनाला जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में AI के जरिए शिक्षक को बदनाम करने का पहला मामला है। वीडियो फैलने के बाद स्कूल प्रबंधन में हलचल मच गई है।