Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

टाटा स्टील के 4 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, 3 का ट्रांसफर..देखें पूरी लिस्ट

INT News22 September 2026 at 09:48 am

जमशेदपुर: टाटा स्टील प्रबंधन ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति का आदेश जारी किया है. कंपनी की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है. आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जबकि एक अधिकारी को प्रमोशन मिला है.

चंदन कुमार सिंह और पल्लव गर्ग की बदली जिम्मेदारी

सेल्स प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन-फ्लैट प्रोडक्ट्स विभाग के हेड सेल्स प्लानिंग-डाउनस्ट्रीम (आईएल-3) चंदन कुमार सिंह का तबादला हेड सेल्स प्लानिंग-अपस्ट्रीम (आईएल-3) के पद पर किया गया है. यह बदलाव 1 अक्तूबर से प्रभावी होगा. वह कोलकाता (मार्केटिंग एंड सेल्स) से कामकाज संभालेंगे. कार्यात्मक रूप से वह चीफ ऑफ सेल्स प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन-फ्लैट प्रोडक्ट को रिपोर्ट करेंगे.

इसी तरह मार्केट स्ट्रैटेजी एंड न्यू प्रोजेक्ट्स के हेड (आईएल-3) पल्लव गर्ग को हेड सेल्स प्लानिंग-डाउनस्ट्रीम (आईएल-3), सेल्स प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन-फ्लैट प्रोडक्ट्स के पद पर स्थानांतरित किया गया है. उनका तबादला 15 अक्तूबर से प्रभावी होगा. पल्लव गर्ग भी कोलकाता (मार्केटिंग एंड सेल्स) कार्यालय से काम करेंगे और चीफ ऑफ सेल्स प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन-फ्लैट प्रोडक्ट को रिपोर्ट करेंगे.

मलय चौधरी को मेरामंडली में नयी जिम्मेदारी

असेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट विभाग के हेड एमईडी मैकेनिकल, टाटा स्टील जमशेदपुर (आईएल-3) मलय चौधरी को चयन प्रक्रिया में योग्य पाये जाने के बाद चीफ प्रोजेक्ट एंड प्लांट सर्विसेज, टाटा स्टील मेरामंडली (असेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके मौजूदा स्तर पर की गयी है और 1 अक्तूबर से प्रभावी होगी. वह ओडिशा के मेरामंडली से कामकाज संभालेंगे और चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस- मेरामंडली को रिपोर्ट करेंगे.

वहीं, वायर रॉड मिल के सीनियर एरिया मैनेजर-रोलिंग (आईएल-4) अभिषेक राज को पदोन्नति मिली है. लुधियाना प्रोजेक्ट्स के हेड रोलिंग मिल (आईएल-3) पद के लिए आयोजित साक्षात्कार में सफल होने के बाद उन्हें यह प्रमोशन दिया गया है. 15 नवंबर से वह हेड रोलिंग मिल (आईएल-3), लुधियाना प्रोजेक्ट्स की नयी जिम्मेदारी संभालेंगे. वह लुधियाना से काम करेंगे.