समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल के तरावली गांव में आबकारी विभाग का छापा:भट्टी, 30 से ज्यादा ड्रम जब्त; 10-20 में पन्नी में बिकती है शराब
भोपाल के तरावली गांव में मंगलवार सुबह आबकारी विभाग ने छापा मार कार्रवाई की। यहां से भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त की गई है। वहीं, हाथ भट्टी, 30 से ज्यादा खाली-भरे ड्रम भी जब्त किए हैं। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देशन में कंट्रोलर वर्षा उइके और टीम ने यह कार्रवाई की। तड़के से ही भारी अमला यहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इससे इलाके में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। जंगल में अवैध शराब बनाई जा रही थी, जो गांव से दूर है। ताकि, किसी को भनक नहीं लगे। टीम यहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। कार्रवाई की तस्वीरें… बैरसिया रोड पर बिकती है शराब भोपाल से 40km दूर बैरसिया रोड पर लक्ष्मणपुरा गांव। यहीं से तरावली मंदिर जाने का रास्ता है। यहां पर तरावली समेत आसपास के गांवों में बनने वाली शराब बेची जाती है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में पन्नियों में 10 से 20 रुपए में शराब बिकती है। यहां पर आबकारी विभाग कार्रवाई भी करता है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से शराब बिकना शुरू हो जाती है।