Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में 26 जुलाई तक रोज चार घंटे बिजली कटौती:फोरलेन निर्माण और मेंटेनेंस से कई इलाके प्रभावित होंगे

INT News21 July 2026 at 08:39 pm

बुरहानपुर में फोरलेन सड़क निर्माण और बिजली लाइनों के रखरखाव के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण के चलते बिजली के खंभों और लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसी क्रम में, 11 केवी हमीदपुरा फर्स्ट फीडर से कल (22 जुलाई) से 26 जुलाई (शनिवार) तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे गार्डिया व लखोटिया टेक्सटाइल्स, जमालपुरा, बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस, सुपर साइजिंग, सलामत नगर, उपासना टेक्सटाइल्स, डीएल-16, डीपी लक्ष्मण सोनजी और बीटी प्रोसेस जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, 11 केवी रेस्ट हाउस फीडर के आवश्यक रखरखाव के लिए बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान शिकारपुरा पानी की टंकी, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान, सिलमपुरा, बस स्टैंड, एलआईसी ऑफिस, मीरा हॉस्टल और संजय नगर पार्ट ए क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।