समाचार · मध्य प्रदेश
कटनी में जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:गड्ढों के बीच खड़े होकर भैंस के सामने बजाई बीन; प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
कटनी स्थित विजयराघवगढ़ विधानसभा के देवरी-मझगवां गांव में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कैमोर-कटनी मुख्य मार्ग के गड्ढों में खड़े होकर भैंस के सामने बीन बजाकर PWD और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। बारिश से बह गया मलबे का काम स्थानीय निवासी ब्रह्ममुहूर्त तिवारी के अनुसार, इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब है। इससे पहले ग्रामीणों ने सड़क पर बेशर्म के फूल लगाकर प्रदर्शन किया था। तब प्रशासन ने गड्ढों में कच्चा मटेरियल और गिट्टी-मिट्टी डलवाई थी, जो मानसून की पहली बारिश में ही बह गई। हादसे और आवाजाही से बढ़ी परेशानी यह मार्ग कटनी और कैमोर के बीच आवाजाही का मुख्य जरिया है। सड़क पर बड़े गड्ढों के कारण रोजाना दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस खस्ताहाल रास्ते से गुजरने में बुजुर्गों, मरीजों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पक्की सड़क न बनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने शासन और PWD विभाग से अस्थायी लीपापोती बंद कर पक्के डामरीकरण या कंक्रीट निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्थायी सुधार नहीं होगा, विरोध जारी रहेगा। काम शुरू न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जल्द पक्की सड़क निर्माण का आश्वासन मामले पर PWD के क्षेत्रीय एसडीओ शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क पर जमा पानी निकाल दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।