Saturday, 8 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

उत्तराखंड में जमीन की तलाश में ऋषभ पंत, CM धामी ने कहा- हरसंभव मदद करेंगे

INT News8 August 2026 at 10:36 am

Pushkar Singh Dhami responds to Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में अपना घर बसाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपनी पसंद की जमीन नहीं मिल पा रही है. जमीन की तलाश को लेकर परेशान पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की अपील की. पंत की इस अपील पर मुख्यमंत्री धामी ने एक्स हैंडल पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है.

सीएम धामी ने पंत के पोस्ट को लेकर क्या कहा

सीएम धामी ने अपने संदेश में लिखा,

“प्रिय ऋषभ पंत, आप उत्तराखंड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है.” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंत की ओर से उठाए गए विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. अधिकारी जल्द ही ऋषभ पंत से संपर्क करेंगे और नियमानुसार उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.

उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. हालांकि, क्रिकेट की वजह से उनका अधिकांश समय दिल्ली में बीता है. घरेलू क्रिकेट में भी वह दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं. लंबे समय से दिल्ली में रहने के बावजूद पंत का अपने गृह राज्य उत्तराखंड से जुड़ाव लगातार बना रहा है. वह समय-समय पर उत्तराखंड आते-जाते रहे हैं. अब पंत उत्तराखंड में स्थायी रूप से अपना घर बनाने और यहां बसने की इच्छा रखते हैं. इसी उद्देश्य से वह राज्य में जमीन की तलाश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी कोशिश काफी समय से किसी अच्छी और उपयुक्त जगह पर जमीन तलाशने की है, लेकिन उन्हें अब तक अपनी जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं मिल पाई है.

इसे भी पढ़े- पहला ODI क्यों खेला गया था? जानें वनडे क्रिकेट शुरू होने की दिलचस्प कहानी

जमीन नहीं मिलने पर पंत ने सीएम से मांगी मदद

जमीन की तलाश में परेशानी सामने आने के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई. पंत की इस अपील के बाद मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को मामले में तत्काल पहल करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद अब उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी ऋषभ पंत से संपर्क कर उनकी जरूरत और जमीन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी लेंगे. इसके बाद नियमानुसार उन्हें जमीन तलाशने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में सहयोग दिया जा सकता है.

पंत के लिए जमीन की तलाश में अब प्रशासन करेगा मदद

सीएम धामी के निर्देश के बाद अब इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई होने की उम्मीद है. संबंधित अधिकारी पंत से संपर्क कर उनकी पसंद, जरूरत और अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ले सकते हैं. जमीन से जुड़े सभी मामलों में नियमों का पालन करते हुए ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने की इच्छा और मुख्यमंत्री की ओर से मिले आश्वासन के बाद अब उनके प्रशंसकों की नजर इस बात पर है कि आखिर देवभूमि में पंत का नया आशियाना कहां बनता है.

इसे भी पढ़े- क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने गुपचुप रचाई शादी? चार्ली चौहान संग वायरल हुईं तस्वीरें