Friday, 10 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मऊगंज में अवैध परिवहन पर 5 वाहन जब्त:खटखरी-मऊगंज हाईवे पर ले गिट्टी ले जाते पकड़ाए, खनिज विभाग ने केस दर्ज किया

INT News10 July 2026 at 09:39 pm

मऊगंज जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन कर रहे 5 वाहनों को जब्त किया गया है। शुक्रवार को इन सभी वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खनिज विभाग की टीम ने मऊगंज इलाके में चेकिंग के दौरान एक ट्रेलर (नंबर UP 63 BT 3408) को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिट्टी ले जाते हुए पकड़ा और उसे मौके पर ही जब्त कर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों पर भी गिरी गाज इसके अलावा, टीम ने पिपराही क्षेत्र में छापा मारकर गिट्टी का अवैध परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। वहीं खटखरी-मऊगंज हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो ट्रक (नंबर MP 19 HA 6463 और MP 21 JG 9701) भी अवैध गिट्टी ले जाते हुए पकड़े गए। थानों की कस्टडी में भेजे गए वाहन जब्त किए गए इन सभी वाहनों को नियम के मुताबिक मऊगंज पुलिस थाने, पिपराही पुलिस चौकी और खटखरी पुलिस चौकी की कस्टडी में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। खनिज विभाग अब वाहन मालिकों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और स्टॉक जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।