समाचार · उत्तराखंड
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी के नाम नया रिकॉर्ड, 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के पहले नेता

सबसे कम उम्र में उत्तराखंड की सत्ता की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम शुक्रवार को एक रिकॉर्ड जुड़ गया। धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले नेता बन गए हैं। वर्ष 2021 में और फिर वर्ष 2022 में दोबारा सत्ता संभालने से अब तक मुख्यमंत्री के रूप में धामी पांच साल का सफर पूरा कर चुके हैं।धामी ने प्रदेश में कुछ असहज स्थितियों के बीच चार जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी। भाजपा हाईकमान ने इससे पहले 10 मार्च 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाते हुए तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। चार महीने के भीतर ही फिर बदलाव करते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने तीरथ के स्थान पर धामी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दे दी।चुनावी साल में बड़ी चुनौती के साथ मुख्यमंत्री बने धामी हाईकमान की उम्मीदों पर खरे उतरे और भाजपा ने हर पांचवें साल सत्ता परिवर्तन की परंपरा को तोड़ते हुए दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर नया इतिहास रचा। विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट पर अनुकूल नतीजा न आने के बावजूद हाईकमान ने धामी पर पुनः विश्वास जताते हुए दोबारा प्रदेश की कमान सौंप दी। हालांकि, इसके बाद चंपावत में हुए उपचुनाव में धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। धामी से पहले भाजपा के छह मुख्यमंत्रियों में अंतरिम सरकार में नित्यानंद स्वामी, भगत सिंह कोश्यारी, फिर निर्वाचित सरकारों में रमेश पोखरियाल निशंक, बीसी खंडूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंहरावत कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उन्हें बीच में ही सत्ता से हटना पड़ा।9 जुलाई को बनेगा नया रिकॉर्डप्रदेश के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने वाले धामी नौ जुलाई को भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहे हैं। वर्ष 2002 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार में नारायणदत्त तिवारी ने दो मार्च 2002 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। तिवारी का कार्यकाल सात मार्च 2007 तक रहा था। इस हिसाब से तिवारी पांच साल पांच दिन सत्ता में रहे। धामी का पांच साल का कार्यकाल आज पूरा हो गया है। आठ जुलाई को वे तिवारी के कार्यकाल की बराबरी कर लेंगे और 9 जुलाई को उनके खाते में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। सेवा सप्ताह आज सेः धामी के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार से प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। आईडीपीएल-ऋषिकेश में भव्य कार्यक्रम के साथ इसकी शरुआत होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।सबसे युवा मुख्यमंत्रीजुलाई 2021 में 45 वर्ष 9 माह 18 दिन की उम्र में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। इससे पहले सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' के नाम था।सीधे मुख्यमंत्री बनेसिंह धामी ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने, जो विधायक रहते हुए सीधे सीएम बने। इससे पहले राज्य के सभी मुख्यमंत्री मंत्री, सांसद, केंद्र या राज्य सरकार में संवैधानिक अथवा बड़े प्रशासनिक पदों का अनुभव रख चुके थे।चुनाव हारकर भी दोबारा मुख्यमंत्री2022 विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट हारने के बावजूद भाजपा ने धामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया, जो राज्य की राजनीति में अनोखा रिकॉर्ड है। कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सौरभ बहुगुणा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ ही विधायक विनोद चमोली, सरिता आर्या, शक्ति लाल शाह, सहदेव पुंडीर, सुरेश गढ़िया ने भी मुलाकात की और पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।धामी के नाम तीन सियासी रिकॉर्ड2012 में पहली बार विधायक2021 में सबसे युवा मुख्यमंत्री2022 में दोबारा मुख्यमंत्री बनेउत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल1. नित्यानंद स्वामी : 09 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 20012. भगत सिंह कोश्यारी : 30 अक्टूबर 2001 से एक मार्च 20023. नारायण दत्त तिवारी : 02 मार्च 2002 से 7 मार्च 20074. भुवन चंद्र खंडूड़ी : 07 मार्च 2007 से 26 जून 20095. रमेश पोखरियाल 'निशंक' : 27 जून 2009 से 10 सितंबर 20116. विजय बहुगुणा : 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 20147. हरीश रावत : 01 फरवरी 2014 से 27 मार्च 201621 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 201611 मई 2016 से 18 मार्च 20178. त्रिवेंद्र सिंह रावत : 18 मार्च 2017 से 9 मार्च 20219. तीरथ सिंह रावत : 10 मार्च 2021 से 4 जुलाई 202110. पुष्कर सिंह धामी : 04 जुलाई 2021 से 22 मार्च 202223 मार्च 2022 से वर्तमान