national · मध्य प्रदेश
देश की औद्योगिक प्रगति में मध्य प्रदेश की अहम भूमिका: मोहन यादव
INT News4 July 2026 at 08:27 pm

भोपाल, 4 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि देश की प्रगति में मध्य प्रदेश की अहम भूमिका है। मध्य प्रदेश में उपलब्ध खनिज भंडारण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि खनिज संपदा की प्रचुरता और निवेश अनुकूल नीतियों से मध्य प्रदेश देश की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन को भी बल मिलेगा।