Saturday, 17 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कबीरधाम के पिपरिया तहसीलदार सस्पेंड:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, निलंबन के दौरान कबीरधाम रहेगा मुख्यालय

INT News16 October 2026 at 10:25 pm

कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ शासन ने निलंबित कर दिया है। उन पर सीएम हेल्पलाइन 1076 में राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का सही तरीके से निराकरण नहीं करने और गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 16 अक्टूबर को निलंबन का आदेश जारी किया। शासन ने तहसीलदार की इस लापरवाही को सरकारी कर्मचारियों के आचरण नियमों का उल्लंघन माना है। निलंबन के दौरान प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का मुख्यालय कबीरधाम जिला रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।