समाचार · मध्य प्रदेश
धार में ग्रामीण से ₹1.28 लाख की धोखाधड़ी:एक हफ्ते में 10 लोग बने शिकार, साइबर पुलिस तकनीकी सबूतों से आरोपी तलाश रही
INT News26 September 2026 at 08:44 am
धार जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिलावरा गांव के एक व्यक्ति से अज्ञात आरोपी ने 1 लाख 28 हजार 707 रुपए की धोखाधड़ी की। दिलावरा निवासी लखन पिता जमनालाल जाट के साथ 19 सितंबर को यह ठगी हुई। उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 25 सितंबर को अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज हुआ। साइबर क्राइम और कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। एक हफ्ते में करीब एक दर्जन ठगी
पुलिस ऑनलाइन लेन-देन और तकनीकी सबूतों से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में है। पिछले एक हफ्ते में धार जिले में करीब 10 से 15 लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। इन मामलों को देखते हुए ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। पुलिस अपील कर रही है कि अनजान व्यक्ति से बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या संदिग्ध लिंक साझा न करें।