Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पंजाब

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

INT News6 October 2026 at 07:59 pm

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने कैंप ऑफिस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कथित रेड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा सीबीआई का इस्तेमाल पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने के लिए किया जाएगा।