Tuesday, 4 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा होगी, राहुल गांधी विदेश का एजेंडा चलाते हैं: नरेश बंसल

INT News3 August 2026 at 09:22 pm

नई दिल्ली, 3 अगस्त। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने उपचुनाव के नतीजों, बृजभूषण शरण सिंह मामले समेत कई अन्य समसामयिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव परिणाम की गंभीरता से समीक्षा करती है और जहां जीत मिलती है, वहां भी और जहां हार होती है, वहां भी उसके कारणों का विश्लेषण किया जाता है।