world
अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता
INT News20 July 2026 at 11:56 pm

काबुल, 20 जुलाई। पूर्वी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सोमवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। करीब 80 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।