Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

माता-पिता के सामने 21 माह की मासूम की मौत:खेलते समय चीखी; बेटी को बचाने अस्पताल भागे; कफन में लिपटा शव गोद में लेकर लौटे

INT News11 August 2026 at 04:51 pm

मध्यप्रदेश के देवास में माता-पिता के सामने 21 माह की मासूम कनक की मौत हो गई। वह अपनी पांच साल की बहन श्रद्धा के साथ घर के सामने खेल रही थी। अचानक जोर से चीखी और रोने लगी। उसके पैर पर दांत जैसे निशान और खून देखकर परिजनों ने सांप के काटने की आशंका जताई। बेटी को बचाने पिता सतीश उसे गोद में उठाकर कार से 18 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। कुछ देर पहले तक जिस बच्ची को बचाने की उम्मीद में पिता भाग रहे थे, पोस्टमॉर्टम के बाद उसी बच्ची का कफन में लिपटा शव गोद में लेकर घर लौटना पड़ा। पिता बोले- सांप को तलाशा, नहीं मिला मामला जिले के गुनाई गांव में का है। पिता सतीश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह पत्नी और दोनों बेटियों के साथ घर के सामने गली में बैठे थे। श्रद्धा और कनक खेल रही थीं। अचानक कनक चीख पड़ी। पास जाकर देखा तो उसके दाहिने पैर पर किसी जानवर के काटने जैसे निशान थे और खून निकल रहा था। परिवार ने आसपास सांप की तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिला। देखें तस्वीरें… 18 किमी का रास्ता 25-30 मिनट में तय किया परिजनों को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिल गया तो बच्ची बच जाएगी। सतीश ने बिना देर किए कनक को गोद में उठाया और कार से देवास जिला अस्पताल के लिए निकल पड़े। करीब 18 किलोमीटर का रास्ता उन्होंने 25-30 मिनट में तय कर लिया, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जिंदगी की लड़ाई हार चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कनक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार का कहना है कि घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पिता की गोद में खामोश थी बेटी पोस्टमॉर्टम के बाद जब कनक का शव पिता को सौंपा गया तो अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जिस बेटी को बचाने की उम्मीद में पिता अस्पताल दौड़े थे, उसी बेटी को कफन में लिपटा गोद में लेकर लौटना पड़ा। दादी ने भी पोती को अंतिम बार गोद में लेकर दुलारा। डॉक्टर बोले- पैर पर काटने के निशान मिले जिला अस्पताल के डॉक्टर कमल किशोर ने बताया कि बच्ची को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उसके दाहिने पैर पर किसी जानवर के काटने जैसे निशान मिले हैं। मौत सांप के काटने से हुई या किसी अन्य कारण से, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिवार में मातम पसरा हुआ है। ----------------

यह खबर भी पढ़ें छतरपुर में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत तरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में सांप के डसने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों घर के अंदर एक साथ सो रहे थे। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय नेहा कुशवाहा और उसके 18 वर्षीय भाई जितेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। नेहा कक्षा 6वीं की छात्रा थी। पढ़ें पूरी खबर