national
दिल्ली में आतंकवाद पर बोले पाकिस्तानी मंत्री- 'सबूत लेकर आइए, हम भी अपने सबूत रखेंगे'
INT News22 November 2026 at 07:46 pm

भारत दौरे पर आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने आतंकवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर होने वाली किसी भी चर्चा का आधार सबूत होने चाहिए. उन्होंने दोनों देशों के बीच पारदर्शी बातचीत की वकालत करते हुए कहा कि भारत अपने सबूत रखे और पाकिस्तान भी अपने सबूत पेश करेगा.
मुसादिक मलिक ने यह भी कहा कि अगर भारत द्विपक्षीय बातचीत के लिए आमंत्रित करता है, तो वह बातचीत में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उनके इस बयान के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों और आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.
यह खबर अपडेट की जा रही है.