Friday, 28 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जगराओं में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:मोटरसाइकिल सवार दो घायल, नानकसर बरसाी कार्यक्रम से लौट रहे थे

INT News28 August 2026 at 08:27 pm

लुधियाना जिले के जगराओं में रक्षाबंधन की देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। नानकसर रोड पर अगवाड़ लोपो डाला के पास बुलेट और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बाबा नंद सिंह जी की बरसी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों के साथ हुआ। सिटी थाने के सब-इंस्पेक्टर करण सिंह ने बताया कि अगवाड़ लोपो निवासी कमलवीर सिंह बुलेट पर सवार होकर नानकसर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ला माई जीना निवासी जंगजीत सिंह अपने साथी कृष सिंह निवासी अगवाड़ गुजरां के साथ स्प्लेंडर बाइक पर बरसी कार्यक्रम से जगराओं लौट रहा था। अगवाड़ लोपो डाला के पास हुआ हादसा अगवाड़ लोपो डाला के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्प्लेंडर चालक जगजीत सिंह और उसके पीछे बैठा कृष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगजीत सिंह को तुरंत लुधियाना के न्यूरोसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कृष सिंह और बुलेट चालक कमलवीर सिंह को गंभीर हालत में जगराओं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।