Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20 Highlights: कप्तानी की रेस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, काजी की हरकत से ईशा को आया पैनिक अटैक, गुल्लू बने नए 'बॉस'

INT News25 September 2026 at 11:07 pm

Bigg Boss 20 Highlights: बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क ने एक बार फिर माहौल गरमा दिया है. कप्तानी की रेस के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी और टकराव देखने को मिला. मजाक-मजाक में शुरू हुआ काजी तौकीर और यंग डीएसए का झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई की नौबत तक पहुंच गया. दोनों के बीच हुई बहस में एक-दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला भी जारी रहा. वहीं, दूसरी तरफ ईशा के इमोशनल होने और काजी की वजह से उन्हें एंग्जायटी अटैक आने की बात ने भी एपिसोड को गंभीर मोड़ दे दिया. आखिर में वोटिंग के जरिए गुल्लू एक बार फिर घर के कप्तान बन गए.

कप्तानी की रेस में आम्रपाली समेत कई दावेदार

एपिसोड में सबसे पहले कप्तानी की रेस को लेकर घरवालों के बीच चर्चा हुई. कंटेस्टेंट्स को यह तय करना था कि किन लोगों को कप्तानी की दावेदारी से बाहर किया जाए. इस दौरान आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, स्काउट और आसिफ खान समेत कई नामों पर चर्चा हुई. आम्रपाली को लेकर घर में यह तय करने की कोशिश हुई कि वह कप्तान बनने के लिए योग्य हैं या नहीं. वहीं मैरी कॉम को किसी ने रिजेक्ट नहीं किया.

इसके बाद कप्तानी की रेस में आगे बढ़ने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर फैसला किया गया. बिग बॉस ने घरवालों से उनकी पसंद और नापसंद के आधार पर दावेदारों को चुनने को कहा. इसी दौरान रीति तिवारी ने भी कप्तान बनने की इच्छा जताई.

काजी ने रीति को लेकर कही ऐसी बात

कप्तानी को लेकर चर्चा के दौरान आम्रपाली ने मैरी कॉम को पहली और रीति को दूसरी पसंद बताया. रीति ने भी कप्तान बनने के बाद घर में अपना अलग अंदाज दिखाने की बात कही. इसी बीच काजी ने रीति को लेकर टिप्पणी कर दी, उन्होंने कहा, अगर यह कप्तान बनती है,  तो मैं इसे उड़ा दूंगा.

Qazi made his stance clear 🔥

If Rhiti becomes captain I’ll break the Rules but I won’t let her become captain

Rhiti definitely picked the wrong person to mess with 😂🔥 #QaziTouqeer • #BiggBoss20 • #BB20 pic.twitter.com/XomPYfKjDj

— AYAAN 👑 (@Im_AYAANBB13_) September 25, 2026

">

हालांकि, असली बवाल इसके बाद शुरू हुआ, जब कप्तानी टास्क के दौरान यंग और काजी आमने-सामने आ गए.

मजाक से शुरू हुई लड़ाई, हाथापाई की आई नौबत

टास्क के दौरान काजी और यंग के बीच शुरुआत में मजाकिया अंदाज में बहस हुई. लेकिन कुछ ही देर में दोनों का गुस्सा बढ़ने लगा. यंग ने आरोप लगाया कि काजी ने उन्हें पैर में चोट पहुंचाई और फिजिकल होने की बात कही. इसके जवाब में काजी ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया.

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जवाब देना शुरू किया. यंग ने खुद को मेंटली स्ट्रॉन्ग बताया, जबकि काजी ने उन्हें ‘मच्छर के पंख’ जैसा कह दिया. बात इतनी बढ़ गई कि काजी ने गुस्से में अपनी शर्ट तक उतार दी. उदिति ने उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हुए पहले शर्ट पहनने को कहा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिना मूंछ वाले मर्द नहीं होते... आसिफ खान के बिगड़े बोल पर भड़के घरवाले, गुल्लू बोले- सलमान भाई के भी मूंछ नहीं है

ईशा हुईं इमोशनल, आया एंग्जायटी अटैक

एपिसोड का एक और भावुक पल तब आया, जब ईशा रोने लगीं. काजी से जुड़े घटनाक्रम के बाद ईशा को एंग्जायटी अटैक आया. घरवालों ने उन्हें संभालने की कोशिश की. कनिका ने ईशा से कहा कि उन्हें खुद के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए और अपनी बात सामने रखनी चाहिए.

What a cry baby getting footage she is worse#Isha didn’t even show a face https://t.co/Vyl7jZy4xp

— Pooja (@banker_desi) September 25, 2026

">

इस घटना ने घर के माहौल को कुछ देर के लिए गंभीर कर दिया. जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स कप्तानी के लिए लड़ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ईशा की हालत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

गुल्लू फिर बने घर के कप्तान

तमाम बहस और टकराव के बाद आखिरकार कप्तानी का फैसला वोटिंग के जरिए हुआ. बिग बॉस ने ऐलान किया कि सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद गुल्लू एक बार फिर घर के कप्तान बन गए हैं.

Finally Splitsvilla Gullu is gone and Roadies wala Gullu is back 😭🔥

It’s gonna be scary… but not for us for Chuha Gang! 😭💀 #Gullu #Biggboss20 pic.twitter.com/xYweUWk8q2

— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) September 25, 2026

">

कप्तान बनने के बाद भी घर का माहौल पूरी तरह शांत नहीं हुआ. इसके बाद गुल्लू और यंग के बीच भी कहासुनी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: "अब कान से खून निकल जाएगा...", बिग बॉस 20 में अरिशफा खान की हरकतों से बौखलाईं आम्रपाली दुबे, सरेआम उड़ाईं धज्जियां