national · दिल्ली
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन पर जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
INT News20 July 2026 at 11:34 pm

नई दिल्ली, 20 जुलाई। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का सोमवार को हासन जिले के माविनाकेरे गांव स्थित रंगनाथस्वामी पहाड़ी की तलहटी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केंद्र और कर्नाटक सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।