national
तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय, 23 को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना
INT News20 October 2026 at 07:04 pm

चेन्नई, 20 अक्टूबर। भारत मौसम विभाग ने तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही 23 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे समुद्र के मध्य हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। यह पूर्वानुमान तटीय जिलों, कावेरी डेल्टा और पश्चिमी घाट के इलाकों में हो रही व्यापक बारिश के बीच आया है।