national · दिल्ली
राहुल गांधी को चुनाव आयुक्तों को हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया नहीं पता : प्रवीण खंडेलवाल
INT News29 September 2026 at 08:38 pm

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर केजरीवाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वह उचित नहीं है।