समाचार · मध्य प्रदेश
बुजुर्ग का संदिग्ध शव मिला
INT News8 August 2026 at 05:57 am
सीहोर| बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खूटियाखेड़ी में करीब 80 साल के बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार खूटियाखेड़ी निवासी करीब 80 साल के हरिनारायण आ. हजारी लाल बीती शाम घर से खेत जाने निकले थे। रात करीब 8 बजे तक घर नहीं लौटे। परिजन तलाश में निकले तो बाजू वाले खेत में बने एक कमरे में खटिया पर उनका शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी पूजा शर्मा, थाना प्रभारी डीपी सैनी को दिशा-निर्देश दिए।