Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

यादों में देव आनंद : हिंदी सिनेमा के 'गाइड', एक्टिंग की 'बाजी' से 'जॉनी मेरा नाम' हुए अमर

INT News25 September 2026 at 06:15 pm

मुंबई, 25 सितंबर। हिंदी सिनेमा में कुछ सितारे ऐसे रहे हैं, जिनकी पहचान सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि उनके खास अंदाज से बनी। देव आनंद भी ऐसे ही कलाकार थे। उनकी चाल, बोलने का तरीका, कपड़े पहनने का स्टाइल और चेहरे की मुस्कान लंबे समय तक दर्शकों के बीच चर्चा में रही। उन्होंने करीब छह दशक तक फिल्मों में काम किया और एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई।