sports
घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर कोई दबाव नहीं, बतौर टीम हमें खुद पर भरोसा: रबाडा
INT News9 August 2026 at 01:27 pm

जोहान्सबर्ग, 9 अगस्त। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का मानना है कि अगले साल घरेलू मैदान पर आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप होने से टीम पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। रबाडा ने कहा कि टीम अपने घर में शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहेगी।