world
अमेरिका के बिना कनाडा आर्थिक रूप से नहीं टिक सकता : ट्रंप
INT News26 August 2026 at 07:45 am

वॉशिंगटन, 26 अगस्त। अमेरिकी का कनाडा के साथ व्यापारिक टकराव और तेज हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का सबसे 'मुश्किल और गलत' ट्रेडिंग पार्टनर बताया और कहा कि अमेरिकी बाजार तक पहुंच के बिना कनाडा की अर्थव्यवस्था टिक नहीं पाएगी।