Friday, 4 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में बदला मौसम, आधी रात से बारिश जारी:सुबह तक आधा इंच पानी गिरा; कोटा पूरा करने 18 इंच और चाहिए

INT News4 September 2026 at 09:32 am

इंदौर में अगस्त में बारिश की कमी से परेशान इंदौर में सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार आधी रात के बाद से शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह भी कुछ देर तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन बाद में बारिश की रफ्तार धीमी हो गई। कई इलाकों में बारिश थम भी गई। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसे मिलाकर इस सीजन में इंदौर में 19 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। सुबह की बारिश के बाद शहर में बादल छाए हुए हैं। अगस्त में पूरे महीने सिर्फ 2 इंच बारिश अगस्त में इंदौर में बारिश बेहद कम हुई। पूरे महीने करीब 2 इंच बारिश ही दर्ज की गई। इससे सीजन की कुल बारिश सामान्य आंकड़े से पीछे रह गई। अब सितंबर में मौसम के बदले रुख से बारिश की उम्मीद बढ़ी है। इंदौर जिले में बारिश के सीजन के करीब 25 दिन अभी बाकी हैं। मौजूदा आंकड़े के बावजूद सीजन का कोटा पूरा करने के लिए करीब 18 इंच और बारिश की जरूरत है। सितंबर में 30 इंच बारिश का रिकॉर्ड सितंबर इंदौर में अच्छी बारिश वाला महीना माना जाता है। शहर में सितंबर की सर्वाधिक करीब 30 इंच बारिश का रिकॉर्ड 1954 में बना था। वहीं 20 सितंबर 1987 को 24 घंटे में करीब पौने 7 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस बार 15 दिन या ज्यादा बारिश की उम्मीद आमतौर पर सितंबर में इंदौर में करीब 8 दिन बारिश होती है। इस बार मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए 15 या उससे अधिक दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो अगस्त की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है और सीजन के बारिश के आंकड़े में सुधार आने की उम्मीद है।