समाचार · मध्य प्रदेश
भिंड में का उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह:मंत्री राकेश शुक्ला ने गाया ‘तेरे भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई' बोले- अब प्रदेश बदल रहा
भिंड की बद्रीप्रसाद की बगिया शनिवार शाम सम्मान और भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। मौका था समूह के उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह का। मंच से मंत्री राकेश शुक्ला ने जिले में बेहतर काम करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसी दौरान लोगों के आग्रह पर मंत्री ने माइक संभाला और ‘तेरे भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ भजन सुनाया। भजन की प्रस्तुति पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि आज मिला सम्मान किसी पद या पहचान का नहीं, बल्कि किए गए काम का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भिंड बदल रहा है। जिले की पहचान भी बदल रही है। यहां के युवा आईएएस, आईपीएस सहित अलग-अलग क्षेत्रों में चयनित होकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं की यह उपलब्धि जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है। 20 साल से धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में गा रहे भजन लोगों के आग्रह पर मंत्री ने एक बार फिर भजन की प्रस्तुति दी। ‘तेरे भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ भजन इन दिनों हनुमान भक्ति आयोजनों में खासा लोकप्रिय है। बताया गया कि राकेश शुक्ला करीब 20 वर्षों से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भजन प्रस्तुत करते आ रहे हैं। उनकी प्रस्तुति पर समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सांसद बोलीं- भास्कर में खबर छपने पर बढ़ता है भरोसा सांसद संध्या राय ने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता तब और मजबूत होती है। जब वह भास्कर में प्रकाशित होती है। भास्कर सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है। उन्होंने कहा कि अपनी साख के दम पर मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में शीर्ष पर बना हुआ है। विधायक बोले- भास्कर हर वर्ग की बात उठाता है विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि जब तक भास्कर नहीं पढ़ लेते, तब तक दिनभर चैन नहीं आता। उन्होंने कहा कि भास्कर हर वर्ग की बात को उठाने वाला समाचार पत्र है। उन्होंने सम्मान प्राप्त करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे आगे भी इसी तरह काम करते हुए जिले और शहर का नाम रोशन करें। सकारात्मक कहानियों को सामने लाता है भास्कर के स्टेट हेड (प्रिंड मीडिया) राजीव शर्मा ने कहा कि भास्कर रविवार को सकारात्मक और प्रेरणादायी कहानियां सामने लाता है। समूह कई वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों की उपलब्धियों को सामने लाना भी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समारोह में के रीजनल हेड नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहर और जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों और प्रतिभाओं को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।