समाचार · हरियाणा
हिसार में चोरी हुई बाइक एक घंटे में बरामद:सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
हिसार पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का एक घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस चौकी पीएलए प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक अनुप ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी शुभम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टाउन पार्क क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के विश्लेषण के बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटेल नगर निवासी अजय उर्फ वासु और संदीप उर्फ ज्ञानी के रूप में हुई है। एक आरोपी थाना ज्ञानी का हिस्ट्रीशीटर पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय उर्फ वासु के खिलाफ पहले से चोरी और स्नैचिंग के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, संदीप उर्फ ज्ञानी थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी अन्य वाहन चोरी या संपत्ति संबंधी वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है, और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।