Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में विधायक की अगुवाई में गणेश महोत्सव की धूम:32 वर्षों से चल रहे कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, प्रसिद्ध भजन गायकों ने बांधा समां

INT News22 September 2026 at 08:55 am

गुरुग्राम के सेक्टर-21 में 32वें गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विधायक मुकेश शर्मा पहलवान की अगुवाई में चल रहे इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। देश के कोने-कोने से आए प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियां इस उत्सव का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। यह गणेश महोत्सव पूरे क्षेत्र में अपनी भव्यता और निरंतरता के लिए जाना जाता है। इस वर्ष यह आयोजन अपने सफ़ल 32 साल पूरे कर चुका है, जो स्थानीय निवासियों की गहरी आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। पंडाल को बेहद आकर्षक और सुंदर ढंग से सजाया गया है, जहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहता है। भगवान गणेश की विशाल और मनमोहक प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति में डूबे हुए महसूस कर रहे हैं। विख्यात भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियां इस पांच दिवसीय गणेश उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यहां हर शाम आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या हैं। आयोजन समिति से जुड़े अनुज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देशभर के प्रसिद्ध और विख्यात भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। भजनों पर झूमे श्रद्धालु हर दिन अलग-अलग कलाकार अपनी सुरीली आवाज़ और भक्तिपूर्ण भजनों से समां बांध रहे हैं। भजनों की धुनों पर पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो जाते हैं। पूरा वातावरण 'गणपति बप्पा मोरया' और 'मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों से गुंजायमान रहता है। अटूट भंडारा और महाप्रसाद का वितरण धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ यहां सेवा भाव का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पांचों दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में हर दिन महाप्रसाद और भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पंडाल में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया जाता है। वॉलिंटियर और पुलिस जवान तैनात विधायक मुकेश शर्मा पहलवान ने बताया कि बप्पा के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता है। सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय वॉलिंटियर्स और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। दिल्ली-गुरुग्राम के प्रसिद्ध पकवान इस भव्य गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा के दर्शनों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पंडाल परिसर में गुरुग्राम और दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित व प्रसिद्ध लजीज पकवानों के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। चांदनी चौक की चाट-पापड़ी यहां दिल्ली की मशहूर चांदनी चौक की चाट-पापड़ी, पुरानी दिल्ली के छोले-भटूरे और गुरुग्राम के लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद श्रद्धालुओं के लिए बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि बप्पा के दरबार में आने वाले हजारों भक्त न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से तृप्त हों, बल्कि प्रसाद के रूप में इन बेहतरीन पकवानों का भी भरपूर आनंद ले सकें। 25 सितम्बर को होगा भव्य समापन लगातार पांच दिनों तक चलने वाले इस भक्तिमय महोत्सव का समापन 25 सितम्बर को होगा। समापन के दिन विशेष महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और झांकियां शामिल रहेंगी। फोटो में देखिए शहर के सबसे बड़े गणेश महोत्सव कार्यक्रम की झलकियां…………