national · झारखंड
झारखंड : एसआईआर के लिए समय बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन
INT News10 July 2026 at 05:20 pm

रांची, 10 जुलाई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बड़े शहरी विधानसभा क्षेत्रों में कार्य की धीमी प्रगति का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की समयसीमा 15 दिन बढ़ाने की मांग की है।