Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

शहीदों के सपनों को साकार कर रही सरकार: अमन अरोड़ा

INT News17 August 2026 at 05:30 am

| अमृतसर अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, वीर नारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अमन अरोड़ा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, करतार सिंह सराभा और उधम सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को श्री दरबार साहिब का मॉडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और पंजाबी संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को व्हीलचेयर व सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर केंद्रीय के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, अमृतसर पश्चिमी के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, अमृतसर पूर्वी की विधायक जीवनजोत कौर, अमृतसर दक्षिणी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधानसभा क्षेत्र अटारी के विधायक जसविंदर सिंह रामदास, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर कौर, नगर निगम अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू, डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पल्लवी मिश्रा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) रुपिंदरपाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सुरिंदर सिंह, एसडीएम अमृतसर-1 अलका कालिया, एसडीएम अमृतसर-2 गुरमंदर सिंह, सहायक कमिश्नर (जनरल) प्रगति सेठी, चेयरमैन सतपाल सोखी, पूर्व मंत्री बीबी लक्ष्मीकांता चावला, पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना, चेयरमैन पनसप प्रभबीर सिंह बराड़, जसकरण बंदेशा, श्री रविंदर हंस, जिला प्रधान आम आदमी पार्टी सरबजोत सिंह धंजल, लोकसभा क्षेत्र इंचार्ज जरनैल सिंह ढोट, पंजाब राज्य ट्रेड कमिशन के राज्य सदस्य शीतल जुनेजा सहित अन्य नेता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कल्याणकारी योजनाएं: शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की गई, जिसमें अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर 11,000 रुपए कर दी गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वारिसों के लिए पंजाब सरकार की सीधी भर्ती में 1 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा: ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज दिया जा रहा है। राज्य में 1,090 आम आदमी क्लीनिक चालू हैं। शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब स्कूली शिक्षा में देश में पहले स्थान पर पहुंचा है। .रोजगार व बिजली: अप्रैल 2022 से अब तक 69,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। 90 प्रतिशत से अधिक घरों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। .धार्मिक व सांस्कृतिक पहल: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में 37 करोड़ रुपए की लागत से बाणी अध्ययन केंद्र बनाया जा रहा है। महिलाओं की आर्थिक मजबूती और आवागमन को और सुगम बनाने के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 298 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।