Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे,VIDEO:सूरजपुर में टूटी पुलिया से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित, कई बार अधिकारियों-नेताओं से कर चुके हैं शिकायत

INT News4 July 2026 at 10:22 am

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के खड़गवा गुडरूडाण गांव में बारिश शुरू होते ही ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके चलते बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए परिजनों को उफनती नदी पार करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, परिजन छोटे बच्चों को गोद या कंधे पर बैठाकर नदी पार करा रहे हैं। पुलिया टूटने से ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा के काम, इलाज, बाजार और स्कूल तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती बन गया है। कई बार कर चुके हैं शिकायत ग्रामीणों का कहना है कि, यह पुलिया की समस्या नई नहीं है। इस मुद्दे को कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया गया है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जल्द पुल निर्माण कराने की मांग सबसे अधिक चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। बच्चों को तेज बहाव के बीच नदी पार कर स्कूल भेजा जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने और पुलिया का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।