national · दिल्ली
दिल्ली में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 15 उड़ानें डायवर्ट; 10 जुलाई तक के लिए अलर्ट

Delhi Heavy Rain: खराब मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग में भारी दिक्कतें आईं. इसके चलते 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय विमानों (कुल 15 उड़ानों) को दिल्ली में न उतारकर जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट के स्टेटस की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी है.
10 domestic and 5 international flights (total 15) were diverted to Jaipur and Lucknow due to bad weather, heavy rains, and strong winds at Delhi Airport: Airport Sources
— ANI (@ANI) July 5, 2026
10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 5 से 10 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना है. इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.3 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसी के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: मुंबई Rain Alert: भारी बारिश से कुर्ला में एक की मौत, बाल-बाल बचा अंबानी का काफिला