Monday, 6 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

INT News5 July 2026 at 11:41 pm

Womens T20 World Cup Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रही. वहीं इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी के अलावा करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम कर ली. फाइनल जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 22.13 करोड़ की इनामी राशि दी गई.

विजेता और उपविजेता को कितनी राशि मिली?

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी करोड़ों

आईसीसी ने इस सीजन के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी घोषित की थी, जिसमें विजेता से लेकर ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को आर्थिक पुरस्कार दिया गया. फाइनल में जगह नहीं बना पाने वाली दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी आईसीसी की ओर से 6.38 करोड़ रुपये (675,000 अमेरिकी डॉलर) की इनामी राशि दी गई. इससे साफ है कि टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचना भी टीमों के लिए आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हुआ.

ग्रुप स्टेज की हर जीत पर अलग इनाम

आईसीसी ने ग्रुप चरण के मुकाबलों के लिए भी अलग पुरस्कार राशि तय की थी. ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने पर टीम को 31,154 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹29.47 लाख) मिले. इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को 247,500 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2.34 करोड़) की गारंटीड राशि दी गई. यानी ग्रुप चरण से बाहर होने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपये का लाभ मिला.

2024 के मुकाबले बढ़ी प्राइज मनी

आईसीसी ने अप्रैल 2026 में महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. इसी बढ़ोतरी के बाद विजेता टीम के लिए इनामी राशि 22 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई, जो महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशियों में से एक है. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीतकर न सिर्फ अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि 22 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड इनामी राशि भी अपने नाम कर ली.

यह भी पढ़ें: डैनी व्याट-हॉज ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी

अरबों की आबादी, फुटबॉल का जुनून; फिर भी फीफा वर्ल्ड कप से क्यों दूर हैं भारत-चीन जैसे देश?