समाचार · मध्य प्रदेश
अशोकनगर में करंट लगने से युवक की मौत:ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़ते समय झटका लगने से नीचे गिरा
अशोकनगर जिले के तारई गांव में सोमवार सुबह करंट लगने से 34 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर के लिए ट्रांसफार्मर से बिजली की तार जोड़ रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। झटका लगने से वह नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत निजी वाहन से अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रांसफार्मर से बिजली जोड़ रहा था युवक जानकारी के मुताबिक, तारई गांव निवासी रानू पुत्र चंद्रभान राय (34) सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वे झटके से नीचे गिर पड़े। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने रानू को देखा और तुरंत एक निजी गाड़ी से अशोकनगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच की और रानू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।