entertainment
7,000 करोड़ के कानूनी दावे पर एआई कंपनी के सीआईओ का पलटवार, उर्वशी रौतेला से बोले- 'खुद को शिक्षित करो'
INT News29 September 2026 at 07:19 pm

मुंबई, 29 सितंबर। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम और लॉस एंजेलिस बेस्ड एआई कंपनी से जुड़ा विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। उर्वशी की टीम ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने एक्ट्रेस के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल किया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नुकसान की भरपाई के तौर पर करीब 7,000 करोड़ रुपए के हर्जाने का आकलन किया जा रहा है।