Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में नाली में बहता मिला भ्रूण:मुंह के बल पड़ा था, आसपास के लोगों ने देखा; CCTV खंगाल रही पुलिस

INT News10 August 2026 at 03:32 pm

पानीपत शहर के काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर में नाले में एक भ्रुण मिला है। पॉलीथिन से बाहर निकलकर नाली में बहते भ्रूण पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की ओर से ढिलाई के बीच स्थानीय निवासियों ने भ्रूण को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए घंटों पहरा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात महिला ने इस भ्रूण को पॉलीथिन में लपेटकर नाली में बहा दिया था। लेकिन पानी के बहाव के साथ जैसे ही पॉलीथिन खुली, भ्रूण बाहर आ गया। तब वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। कुत्तों से बचाने के लिए लोगों ने दिया पहरा नाली में भ्रूण मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान नाली के आसपास घूम रहे आवारा कुत्ते भ्रूण को नुकसान न पहुंचाएं, इसके लिए स्थानीय लोग खुद ही मौके पर पहरा देते खड़े रहे। आसपास के CCTV खंगाल रही पुलिस काफी इंतजार के बाद जब डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उसने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भ्रूण को पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरकर उसे शवगृह में रखवा दिया गया है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक भ्रूण करीब 7 महीने का बताया जा रहा है, हालांकि इसके सटीक जेंडर (लिंग) और उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।