Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

अभिनेत्री सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी, केदारनाथ जाने से मुस्लिम जमात नाराज

INT News29 October 2026 at 08:31 pm

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ धाम जाने और वहां पूजा-अर्चना करने के खिलाफ एक फतवा जारी किया है। मौलाना का कहना है कि इस्लाम और शरीयत के अनुसार किसी मुस्लिम का मंदिर जाना और वहां पूजा-अर्चना करना हराम नाजायज है। शरीयत इसकी इजाजत नहीं देता है। इसलिए सारा अली खान को इस गलती की तौबा करनी चाहिए।गुरुवार को मौलाना शहाबुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लाम में दूसरे धर्मों की धार्मिक पूजा-पद्धतियों में शामिल होने को लेकर स्पष्ट धार्मिक मान्यताएं हैं। उन्होंने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने के मामले में भी इसी आधार पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नौजवानों ने सारा अली खान के दूसरे धार्मिक स्थल जाने पर सवाल किए। शरीयत की रोशनी में उन्हें जवाब दिया गया है।मौलाना ने कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ करना शरीयत के मुताबिक जायज नहीं है। उन्होंने ऐसे मुसलमानों को तौबा करने की नसीहत दी जो दूसरे धर्मों के धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-पाठ करते हैं। मुसलमा ऐसा करता है तो वो इस्लामी शरीयत के मुताबिक नाजायज और हराम है। उन्होंने सारा अली खान को तौबा करने की नसीहत दी है।वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवादअभिनेत्री सारा अली खान कुछ समय पहले ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची थीं। वहां से उनकी पूजा-अर्चना और माथे पर तिलक लगाए हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के एक बड़े तबके में उनके इस कदम को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया मंचों पर सारा अली खान को ट्रोल करते हुए उनके धार्मिक आस्था और आचरण पर सवाल उठाए थे। इसके बाद यह मामला धार्मिक गुरुओं और उलेमा तर पहुंचा।धार्मिक मामलों में अक्सर सुर्खियों में रहती हैं सारापहली बार नहीं है जब सारा अली खान के किसी मंदिर या धार्मिक स्थल जाने पर इस तरह का विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले भी वे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ और विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाती रही हैं। हर बार उनकी इन यात्राओं को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस और खींचतान देखने को मिलती है। एक ओर जहां उनके प्रशंसक इसे उनकी निजी आस्था और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना के रूप में देखते हैं, वहीं दूसरी ओर कट्टरपंथी और धार्मिक संगठन इसे शरीयत के नियमों का उल्लंघन मानकर इसका लगातार विरोध करते रहे हैं।