entertainment
मैच हारने के बाद क्या करते थे रोहित शर्मा? राजपाल यादव की फिल्मों से जुड़ा शो में खोला पुराना राज

Rohit Sharma Family Full House Show: क्रिकेट के मैदान पर जीत और हार लगी रहती है, लेकिन कई बार हार का दुख खिलाड़ियों को परेशान कर देता है. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया है.
राजपाल की फिल्मों से दूर हो जाता था हार का दुख
आपको बता दें कि शो में रोहित शर्मा ने बताया कि जब वह किसी मैच में जल्दी आउट हो जाते थे या उनकी टीम हार जाती थी, तो होटल लौटने के बाद उनका मन उदास रहता था. ऐसे समय में वह राजपाल यादव की फिल्में देखा करते थे.
View on Instagram
रोहित के मुताबिक, फिल्में देखने के बाद उनका मन हल्का हो जाता था और अगली सुबह वह बीते दिन की निराशा से काफी हद तक बाहर आ जाते थे. उन्होंने यह भी बताया कि करीब 10 साल पहले वह एक ऐप के जरिए राजपाल के डायलॉग वाले मजेदार वीडियो बनाया करते थे. शो में उन्होंने अपनी पुरानी यादों से जुड़ा वीडियो भी दिखाया.
कीकू शारदा के अंदाज ने जमाया रंग
ऐसे में ‘फैमिली फुल हाउस’ के इस एपिसोड में राजपाल यादव के साथ अभिनेता कीकू शारदा भी नजर आए. कीकू ने अपने मशहूर किरदार ‘बच्चा यादव’ के अंदाज से शो में खूब हंसी-मजाक किया. दोनों कलाकारों की कॉमेडी देखकर रोहित शर्मा काफी खुश हुए और उन्होंने इस एपिसोड को शो का अब तक का सबसे शानदार एपिसोड बताया. इस दौरान रोहित ने राजपाल के मशहूर डायलॉग को भी उनके साथ दोहराया.
राजपाल यादव ने रोहित की तारीफ में कही बड़ी बात
बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि रोहित ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है और देश का सम्मान बढ़ाया है. राजपाल ने यह भी माना कि रोहित और उनकी टीम ने युवाओं को प्रेरित किया है. शो में क्रिकेट की यादों, फिल्मों और कॉमेडी का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने इस एपिसोड को खास बना दिया.
ये भी पढ़ें: ‘ईठा’ में रणदीप हुड्डा का नया अंदाज, श्रद्धा कपूर ने दिखाई पहली झलक