entertainment
यूट्यूब पर पवन सिंह की सुनामी, 458 मिलियन व्यूज के साथ ग्लोबल चार्ट्स पर गदर मचा रहा 'राजाजी के दिलवा', Video

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं, तो वह रिलीज होते ही इंटरनेट और सोशल मीडिया पर छा जाता है. साल 2023 में रिलीज हुआ उनका ऐसा ही एक सुपरहिट और धमाकेदार गाना है "राजाजी के दिलवा" (Raja Ji Ke Dilwa). यूट्यूब पर अब तक सॉन्ग को 450 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
पवन सिंह और शिवानी सिंह की शानदार जुगलबंदी
इस ब्लॉकबस्टर गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी दमदार और सुरीली आवाज से सजाया है. उनका साथ दिया है भोजपुरी की उभरती हुई टैलेंटेड गायिका शिवानी सिंह ने. इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. वहीं, गाने का शानदार और पैर थिरकाने वाला म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जिसकी बीट्स पर हर कोई नाचने को मजबूर हो जाता है.
स्क्रीन पर 'क्वीन शालिनी' का ग्लैमरस अंदाज
म्यूजिक वीडियो की बात करें तो इसमें पवन सिंह के साथ खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस 'क्वीन शालिनी' (Queen Shalini) नजर आ रही हैं. शालिनी की कातिलाना अदाओं, एक्सप्रेशंस और उनके शानदार डांस मूव्स ने वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं. इस वीडियो का बेहतरीन निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जबकि इसके धांसू डांस स्टेप्स जाने-माने कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन की ओर से कोरियोग्राफ किए गए हैं.
पर्दे के पीछे की शानदार टीम
एक हिट गाने के पीछे एक पूरी टीम की कड़ी मेहनत होती है. इस वीडियो को बेहतरीन तरीके से प्रिंस सिंह ने एडिट किया है और रोहित सिंह ने इसके कलर ग्रेडिंग का काम बखूबी संभाला है. वीडियो की शानदार सिनेमैटोग्राफी सुनील बाबा और प्रिंस सिंह जानू ने की है. पूरे प्रोजेक्ट का बेहतरीन कॉन्सेप्ट दीपक सिंह का था.
फैंस 3 साल बाद भी पवन सिंह के गाने पर कर रहे हैं कमेंट
3 साल बाद भी फैंस गाने पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''हम तो पहले से ही अपने बॉस के गाना का आनंद ले रहे हैं, लेकिन अब सुनने में ज्यादा मजा आ रहा है.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''किस किस को लगता पवन भईया का जीवन सबसे बड़ा सॉन्ग lollipop के बाद दूसरा सांग राजा जी के दिलवा है.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह पहला भोजपुरी गाना है, जो मुझे सच में बहुत पसंद आया... यह गाना बहुत मजेदार है और जबरदस्त है.''
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Viral Video: पवन सिंह के 'छलकता हमरो जवनिया' पर दादा-दादी का देसी स्वैग, धांसू डांस से इंटरनेट पर लगा दी आग