Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

काला हिरण के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी:दतिया में केस दर्ज, पाकिस्तानी नंबर से मैसेज-कॉल, लिखा- फिल्म रिलीज रोको बरना बम से उड़ाएंगे

INT News7 July 2026 at 12:06 am

दतिया में फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि खुद को पाकिस्तानी आतंकी बताने वाले शहजाद भट्टी ने उन्हें व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो भेजकर फिल्म रिलीज नहीं करने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी अमित जानी दतिया के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। वह श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने शुरू हुए। व्हाट्सएप पर आए कॉल और मैसेज अमित जानी ने बताया कि 6 जुलाई की रात करीब 1 बजे उन्हें पाकिस्तानी नंबर +923287503050 से ऑडियो और वीडियो क्लिप भेजी गई। इसके बाद अगली सुबह करीब 9:47 बजे दूसरे पाकिस्तानी नंबर +923236250185 से कॉल आया। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने कहा कि यदि फिल्म की रिलीज नहीं रोकी गई तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। उसने यह भी कहा कि चाहे जितनी सुरक्षा ले लो, हत्या कर दी जाएगी। क्या है 'काला हिरण' फिल्म 'काला हिरण' एक क्राइम और कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी राजस्थान में 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई गई है। फिल्म को बिश्नोई समुदाय के वन्यजीव संरक्षण के संघर्ष से प्रेरित बताया गया है। सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म की रिलीज, टीजर लॉन्च और प्रचार पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उनकी कानूनी टीम का कहना है कि फिल्म मानहानिकारक है और उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करती है। वहीं, निर्माता अमित जानी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह फिल्म सलमान खान की जीवनी नहीं है। यह सार्वजनिक घटनाओं और वन्यजीव संरक्षण के विषय से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी है। कौन हैं अमित जानी अमित जानी उत्तर प्रदेश के मेरठ के फिल्म निर्माता, लेखक और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। वह 'जानी फायरफॉक्स मीडिया' प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। वह वास्तविक और विवादित घटनाओं पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'उदयपुर फाइल्स', 'कराची टू नोएडा' और 'काला हिरण' जैसी फिल्मों का निर्माण और लेखन किया है। 20 जून को आना था टीजर फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। इसके साथ बताया गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाने का दावा किया गया है। हालांकि, फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहा है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर में दिखाई देने वाला अभिनेता भी पहचान में नहीं आया है।

इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

'काला हिरण' फिल्म के प्रोड्यूसर बोले-सलमान खान धमकी दिलवा रहे राजस्थान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' को लेकर विवाद जारी है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित ज्याणी को पाकिस्तान नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। अमित का आरोप है कि मुझे सलमान खान के इशारे पर धमकी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…