समाचार · हरियाणा
कैथल में ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान करने में जुटी GRP
कैथल में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ढांड क्षेत्र के गांव पबनावा के पास हुआ, जब जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन रात को करीब 1:00 बजे चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस कैथल चौकी में दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। ट्रेन का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि उनके पास रात को करीब 12 से एक बजे कॉल आई थी कि अज्ञात व्यक्ति गांव पबनावा के पास ट्रेन की चपेट में आ गया है। ट्रेन ड्राइवर की सूचना पर रात को ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहां देखा तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। ट्रेन का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। नहीं मिला कोई दस्तावेज जब व्यक्ति के जांच पड़ताल की गई तो उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। जीआरपी की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। आज उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इत्तेफाकिया मौत के तहत कार्रवाई शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा। अगर पहचान होती है, तो शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, नहीं तो सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इसका संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।