world
ईरान के खुजेस्तान प्रांत में भूकंप: तीव्रता 5.0 दर्ज, आपात सेवाएं अलर्ट पर
INT News19 July 2026 at 11:30 am

तेहरान, 19 जुलाई। ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुजेस्तान में रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में आपात सेवाओं को हाई अलर्ट पर कर दिया है। प्रांत के गवर्नर सैयद मोहम्मद रजा मौलाइजादेह ने कहा कि उन्होंने बचाव और राहत कार्यों में जुटी सभी एजेंसियों को पूरी तरह सक्रिय रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही, किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने को कहा गया है।