Thursday, 8 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Watch Video : टीशर्ट पकड़कर खींचा तो सड़क पर गिर पड़े राहुल गांधी... फिर दबोचकर ले गई पुलिस

INT News7 October 2026 at 07:10 pm

Rahul Gandhi Detention Video : जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी को पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया. कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मुश्किल से एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं पीछे से दिल्ली पुलिसकर्मी उन्हें उनके कपड़े पकड़कर खींच रही है. इसी दौरान राहुल गिर पड़ते हैं. इन सब के बाद उन्हें बलपूर्वक उठा लिया जाता है और उनके विरोध के बावजूद गाड़ी में बैठा दिया जाता है. INC ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- दिश इज हाउ दे ट्रीट योर LoP.

View on Instagram

जंतर-मंतर जाने के क्रम में INDIA ब्लॉक के सांसद हुए डिटेन

7 अक्टूबर की दोपहर राहुल गांधी के आह्वान के बाद INDIA ब्लॉक के सांसदों का हुजूम जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहा था. इनकी मांग है कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ'ब्रायन समेत महागठबंधन के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है.

क्या हैं लोगों की प्रितिक्रियाएं

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा धर्मेंद्र से शुरुआत हुई.. मोदी पर अंत होगा. किसी अन्य यूजर ने तो दिल्ली पुलिस को दलाल तक कह दिया. एक ने लिखा कि दिल्ली में जो वर्तमान पुलिस व्यवस्था है उसे भंग कर एक नई पुलिस का गठन करना चाहिए. इसके अलावा INC ने खुद भी कमेंट कर लिखा है कि जवाबदेही जल्द तय होगी.