Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अशोकनगर में आज 2 घंटे बिजली कटौती:कई कॉलोनियों और अस्पताल क्षेत्र की सप्लाई रहेगी प्रभावित

INT News14 July 2026 at 07:41 am

अशोकनगर शहर में पुरानी कलेक्ट्रेट फीडर से जुड़े इलाकों में आज (मंगलवार) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे बिजली गुल रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा इस फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक (शहर) ने बताया कि पुरानी कलेक्ट्रेट फीडर पर रखरखाव कार्य बेहद जरूरी है। इस कार्य के चलते फीडर से जुड़े कई प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली प्रदाय प्रभावित होगा। रखरखाव कार्य के कारण मुख्य रूप से आजाद मोहल्ला, बोहरे कॉलोनी, कृष्णा एवेन्यू कॉलोनी, मुस्कान पब्लिक स्कूल क्षेत्र, बसंत विहार कॉलोनी और अशोका हॉस्पिटल व उसके आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी ने सूचित किया है कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता को देखते हुए बिजली चालू या बंद करने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और नागरिकों से इस समयावधि को ध्यान में रखकर अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने का आग्रह किया है।