Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया चुनाव में करोड़पति बनाम अरबपति की टक्कर:घनश्याम 18 करोड़ ज्यादा अमीर, लेकिन पत्नी की संपत्ति में आशुतोष का परिवार आगे

INT News14 July 2026 at 07:31 am

दतिया चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के हलफनामे सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनावी रण में उतरे दो प्रमुख प्रतिद्वंदियों आशुतोष तिवारी और घनश्याम सिंह की संपत्ति का लेखा-जोखा सामने आया है। जिसमें दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिल रहा है। दौलत और ठाठ-बाठ के मामले में जहां घनश्याम सिंह अपने प्रतिद्वंदी आशुतोष से कोसों आगे हैं, वहीं पारिवारिक संपत्ति के कुछ मोर्चों और बेदाग छवि के मामले में आशुतोष तिवारी बाजी मारते दिख रहे हैं। एक करोड़पति तो दूसरे प्रत्याशी अरबपति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इस मुकाबले में एक तरफ करोड़पति उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ अरबपति। घनश्याम सिंह के पास करीब 20.08 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। उनकी इस अकूत दौलत का सबसे बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में है। घनश्याम सिंह के पास 19.38 करोड़ रुपए की भारी-भरकम अचल संपत्ति है। दूसरी तरफ, उनके प्रतिद्वंदी आशुतोष तिवारी की कुल संपत्ति करीब 1.79 करोड़ रुपए आंकी गई है। आंकड़ों की तुलना करें तो घनश्याम सिंह अपने प्रतिद्वंदी आशुतोष से करीब 18.29 करोड़ रुपए ज्यादा अमीर हैं। यानी वित्तीय ताकत के मामले में घनश्याम सिंह करीब 11 गुना आगे खड़े हैं। पत्नियों की दौलत: कल्पना तिवारी ने मारी बाजी

भले ही मुख्य उम्मीदवारों की निजी संपत्ति में घनश्याम सिंह ने बड़ी बढ़त बना रखी हो, लेकिन पत्नियों की दौलत के मामले में पासा पूरी तरह पलट गया है। यहां आशुतोष तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी अपने प्रतिद्वंदी की पत्नी से काफी आगे निकल गई हैं। आशुतोष की पत्नी कल्पना तिवारी कुल संपत्ति 1.76 करोड़ रुपए। वहीं घनश्याम सिंह की पत्नी की कुल संपत्ति 84.17 लाख रुपए। यानी पतियों की रेस में पिछड़ने वाले आशुतोष तिवारी की पत्नी की संपत्ति, घनश्याम सिंह की पत्नी के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है।