Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सांवलिया सेठ के दानपात्र से निकले 12.21 लाख रुपए:4 हजार वर्गफीट डोम निर्माण जारी, 2 बीघा भूमि पर बनेगी धर्मशाला

INT News14 July 2026 at 07:37 am

मालवा अंचल के प्रमुख आस्था केंद्र भगवान लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठ) मंदिर, लदूसा में सोमवार को दानपात्र खोला गया। देर शाम तक चली गणना में दानपात्र से 12 लाख 21 हजार 700 रुपए प्राप्त हुए। यह राशि पिछले महीने की तुलना में अधिक है। पिछली बार से बढ़ी दान राशि मंदिर समिति के अनुसार, 14 जून को खोले गए दानपात्र से 10 लाख 251 रुपए मिले थे, जबकि इस बार 12.21 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। इससे मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्रद्धालुओं के लिए बन रहा आधुनिक डोम मंदिर समिति के ट्रस्टी महेश व्यास ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में करीब 4 हजार वर्गफीट क्षेत्र में आधुनिक डोम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके बनने के बाद गर्मी और बारिश में भी श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। 34 लाख में खरीदी जमीन, बनेगी धर्मशाला दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा के लिए मंदिर समिति ने भगवान सांवलिया सेठ के नाम पर 2 बीघा से अधिक कृषि भूमि करीब 34 लाख रुपए में खरीदी है। इस भूमि पर भविष्य में सर्वसुविधायुक्त भव्य धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को होगी महाप्रसादी मंदिर समिति ने बताया कि मंगलवार को दिनभर दर्शन खुले रहेंगे। शाम को महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।