समाचार · हरियाणा
फतेहाबाद में एक महिला समेत 17 नशेड़ी पकड़े:पुलिस वैन में मेडिकल करवाने लेकर गई; सभी पर NDPS एक्ट में केस दर्ज
फतेहाबाद की सिटी थाना पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला में घर में दबिश देकर एक महिला समेत 17 नशेड़ियों को पकड़ा है। ये सभी लोग मोहल्ले के निवासी जेपी उर्फ बोबी के घर के कमरे में बैठकर हेरोइन का नशा कर रहे थे। इन सभी को सिविल अस्पताल लेकर उनका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद सभी पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरुनानकपुरा चौकी में कार्यरत एएसआई सलेंद्र कुमार ने बताया कि वह रतिया चुंगी पर मौजूद था कि सूचना मिली कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी जेपी उर्फ बोबी नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने व पिलाने का काम करता है। अब जेपी उर्फ बोबी अपने मकान के उपर बने कमरे में फतेहाबाद व उसके आसपास के नजदीक के गांवों के नशेड़ियों को हेरोइन पिला रहा है। बेड और नीचे फर्श पर बैठ कर रहे थे नशा सलेंद्र कुमार के अनुसार, इसके बाद रेडिंग पार्टी तैयार कर मकान के ऊपर बने कमरे में पहुंचे तो देखा कि एक बेड व नीचे फर्श पर बैठे हुए 16 लड़के व एक औरत अपने हाथों में लाइटर, सिल्वर पेपर वगैरा लिए नशीला पदार्थ पीते हुए दिखाई दिए। पूछताछ में इन्होंने बताया कि हमने जेपी उर्फ बोबी से हेरोइन खरीदने के लिए सामूहिक तौर पर अपने-अपने पैसे इकटठे करके आए थे। इन लोगों में जेपी उर्फ बोबी के अतिरिक्त गांव भोडियाखेड़ा निवासी मोनू, शक्ति नगर निवासी हरविंद्र, गांव हिजरावां कलां निवासी प्रेम, गांव हिजरावां खुर्द निवासी गुरुनाम चंद, गांव दौलतपुर निवासी राहुल, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी आकाश, गांव अयाल्की निवासी सागर, गांव अहरवां निवासी राकेश, गांव भड़ोलांवाली निवासी हरप्रीत सिंह, इसी गांव का निवासी छिन्दा, अशोक नगर निवासी सलीम उर्फ लखनलाल, गांव भोडिया बिश्नोईयान निवासी उग्रसेन, गांव एमपी रोही निवासी कुलदीप, इसी गांव का अमित व प्रमोद और जाखनदादी रतिया निवासी जसबीर कौर उर्फ किंद्री मिली। डीएसपी की मौजूदगी में ली गई तलाशी इसके बाद डीएसपी जगदीश चंद्र की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान 25 लाइटर, 18 सिल्वर पेपर पन्नी, 15 करंसी नोटों की हेरोइन (चिट्टा) पीने की पाइप मिली। जेपी उर्फ बोबी की जेब से 5.64 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 27ए के तहत केस दर्ज किया गया है।