Monday, 23 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

INT News21 November 2026 at 10:48 am

ढाका, 21 नवंबर। बांग्लादेश में बढ़ती हिंसक वारदातों के बीच बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सात जिलों में 86 प्लाटून तैनात किए हैं। इसके अलावा चार प्लाटून को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।